मध्य प्रदेश शासन उप सचिव गृह   इकच्छित गढ़पाले  को सर्वहारा वर्गों की समस्याओं को लेकर  सौंपा ज्ञापन

Join Us

पूर्व सहायक संचालक शिक्षा रवींद्र बांगरे अ.जा.ज.पि. परिषद प्रदेश महामंत्री नरेंद्र खंगराले  ने की भेट

सीहोर । पूर्व सहायक संचालक शिक्षा रवींद्र बांगरे अ.जा.जप. कल्याण परिषद प्रदेश महामंत्री नरेंद्र खंगराले ने मध्यप्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव गृह तथा अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष जे एन कंसोटिया के साथ मंत्रालय भल्लबभवन भोपाल में अधीनस्थ कार्यरत उप सचिव गृह  इकच्छित गढ़पाले जो सीहोर के लोकप्रिय तथा कर्मठ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर काफी समय तक पदस्थ रहे से बैठ कर सीहोर जिला एवं मध्यप्रदेश के गृह विभाग अंतर्गत आने वाली समस्याओं को लेकर  ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया । इस अवसार पर श्री बांगरे श्री खंगराले ने बताया कि सर्वहारा वर्ग किस प्रकार आएदिन अनेकों समस्याओं से जूझ रहा है । जिसे लेकर पीडि़त व्यक्ति को न्याय मिलने मै काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । आज भी दलित वर्गों को शासन द्वारा प्रदाय पट्टे की भूमि पर गावो में  प्रभाव शाली दबंगों का कब्जा चला आ रहा है वंचित वर्ग गांव छोड़ कर शहरों में मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रहे है । दलितों की भूमि की फसल प्रभाव शाली व्यक्ति खा रहा है । दलितों को भूमि वापस लेने कलेक्टर एसपी थाना कचहरी अनुविभागी अधिकारी तहसीलदार कार्यालय के चाकर लगा रहे है । उक्त वर्गों को परेशान हाल देखा जा सकता है। कई जिलों में दलितों को दिए गए पेट पालन हेतु शासकीय भूमि के पठों को नेता गणों के इशारे पर निरस्त कर दिए गए है । जो इस लाभ से वंचित हो गए आदि समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जावे की मांग की गई  जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद दर्शन सिंह वर्मा पूर्व पार्षद आरती नरेंद्र खंगराले ,सीताराम भारती , डॉ अनीस खान , राजाराम बड़े भाई , एस के फऱेला, राम लाल मालवीय , शाम सोनकर , दिनेश भैरवे  , शंकर खरे , मदनलाल मालवीय, धर्मप्रकाश आर्य , पन्नालाल खंगराले , राजकुमार चौधरी ठेकदार , भगीरथ कटारे, जसवंत सिंह , नर्मदाप्रकाश बकोरिया , दीपक सोनकर , मांगीलाल टिमराई, वी एस पेठारी, घनश्याम जाटव , मुन्ना लाल निरंजन , शोभाराम अहिरवार , धनलाल परचोले, कमल सूर्यवंशी , जयराम जाटव , नारायण सिंह परिहार , हरिराम मांगरोलिया , चंदरसिंह पेरवाल , हेमराज सूर्यवंशी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे ।

Previous articleप्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
Next articleविपक्षी दलों की छींटाकशी और दुष्प्रचार