500 जवानों ने बड़े नक्सलियों को चारों तरफ से घेरा, मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर

Join Us

सुकमा (ए.)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें एक महिला और एक पुरुष नक्सली है। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। मारे गए नक्सलियों को मिलाकर 2025 में 83 नक्सली ढेर हुए हैं। मामला किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बड़े लीडर्स से मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि किस्टाराम इलाके में कोबरा, डीआरजी और जिला बल के करीब 500 जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। इसके पहले जवानों ने बीजापुर में 9 फरवरी को जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी 31 के शव रिकवर कर लिए गए थे। मुठभेड़ में 2 जवान भी शहीद हुए थे। मुठभेड़ बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई थी। इस साल का ये सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन था।

Previous articleतेलंगाना सुरंग हादसे का आज 8वां दिन, टनल में फंसे 8 लोगों तक पहुंचने का प्रयास जारी
Next article14 साल तक की लड़कियों को मिलेगी मुफ्त कैंसर वैक्सीन, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान