इंसाफ नहीं, साफ करने आया हूं, सलमान ने सिकंदर का नया टीजर किया रिलीज, बाहुबली के कटप्पा से लेंगे टक्कर

Join Us

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के रिलीज की तारीख अब तक सामने नहीं आई है. वहीं मेकर्स ने अब सिकंदर का एक नया टीजर रिलीज कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. फिल्म के टीजर में सलमान खान के एक्शन अवतार के साथ रश्मिका मंदाना की झलक भी देखने को मिली है.
सिकंदर के टीजर की शुरुआत एक्शन सीन से होती है जिसमें सलमान खान गुंडों का सूपड़ा साफ करते नजर आते हैं. टीजर में ही सुपरस्टार के सुपर डायलॉग्स सुनने को मिले हैं. वे कहते हैं- इंसाफ नहीं साफ करने आया हूं. कायदे में रहो फायदे में रहो, वरना श्मशान या कब्रिस्तान में रहो. टीजर में लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के भी दो-तीन सीन दिखाए गए हैं.
सिकंदर के टीजर में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के डांस सीन को भी ऐड किया गया है. रश्मिका मंदाना भी अपने ग्रेस से स्क्रीन पर अलग ही रौनक बिखेरती हैं. एक तरफ जहां एक्शन और इमोशंस का तूफान चलता है, वहीं रश्मिका की मौजूदगी इसमें एक ताजगी भर देती है. उनकी एनर्जी और मासूमियत कहानी में एक अलग ही इमोशनल टच जोड़ती है.फिल्म में साउथ एक्टर सत्याराज विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं. टीजर में वे कहते हैं- अपने आपको बहुत बड़ा सिकंदर समझता है. सलमान खान ने टीजर शेयर करते हुए लिखा- जो दिलों पर करता है राज वो आज कहलाता है सिकंदर.बता दें कि सिकंदर को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और एआर मुर्गदास ने इसे डायरेक्ट किया है. फिल्म इसी साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, हालांकि अब तक फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई. सिकंदर की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, सत्याराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और अंजिनी धवन भी दिखाई देंगी.
००

 

Previous articleमैं तमिल लडक़ी नहीं हूं, लेकिन आपने जो प्यार मुझ पर बरसाया है, वह अमूल्य है : कयादु लोहार
Next articleधनुष ने फैंस को दिया तोहफा, धांसू पोस्टर संग कुबेर की रिलीज डेट अनाउंस