कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान का भव्य स्वागत
सीहोर। सीहोर शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा के नेतृत्व में नव नियुक्त किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान का सकेड़ों की संख्या में भोपाल रेल्वे स्टेशन एवं शिवाजी नगर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस बीच पुरे प्रदेश से हजारों की संचया में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर निशांत वर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जीमन से जुड़े ऊर्जावान पूर्व जिला पंचायत सीहोर के अध्यक्ष रहे धर्मेन्द्र चौहान को किसान कांग्रेस प्रेदश अध्यक्ष बनाया गया है। श्री चौहान के मनोनयन पर पुरे प्रदेश में हर्ष का माहौल व्याप्त है के नेतृत्व में पुरे प्रदेश में कांग्रेस संगठन मजबूत होगा एवं आने वाले सभी चुनावों में कांग्रेस भारी मतो से विजय होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्वागत करने वालों में सीहोर शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा, मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री प्रीतम दयाल चौरसिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश चौहान, सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी भगत ङ्क्षसंह तोमर, रामायण प्रसाद शुक्ला, विजय वर्के , सेवादल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नसरूल्लागंज जसवंत सिंह, देवेन्द्र मेवाड़ा, राकेश यादव, जितेन्द्र विश्वकर्मा, राज कौशल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।







