आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आपका ट्रांसफर मनपसंद जगह पर हो सकता है। आज आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना बनी हुई है। परिवार के लोगों में समझ बढ़ेगी। आज आपके घर पर रिश्तेदार आ सकते हैं। घर में अच्छा माहौल बना रहेगा।
वृष राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। समाज में आपके सराहनीय काम का सम्मान किया जाएगा। काम में आपका कॉन्फिडेंस आपको सफलता दिला सकता है। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। आज आपका मन पूजा पाठ में लगेगा, किसी धर्म स्थल पर भी जा सकते हैं।
मिथुन राशि- आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए बदलाव लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आज आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस जुड़े हुए हैं तो आपके के लिए लाभ के योग हैं। आज आप अपने काम में कुछ परिवर्तन लाने का मन बना सकते हैं। दांपत्य रिश्ते में एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आज आप बिजनेस मीटिंग अटेंड करने दूसरे शहर जा सकते हैं। मीटिंग आपके लिए लाभदायक साबित होगी।
सिंह राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं तो आपको आपकी नॉलेज से काफी फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में नयापन लाने के लिए जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जाएंगे। आज आप किसी पूरानी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।
कन्या राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष काम का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप खुद पर विश्वास बनाये रखें, जिससे मुश्किल परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें। लवमेट से आज सरप्राइज मिलने से, पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
तुला राशि- आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से संबंधित आपकी मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिजल्ट मिलेंगे। आज आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे। जिससे आपकी सेहत फिट और फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, आपकी एक गलत बात बनते हुए कार्यों में समस्या ला सकती है।
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन पाजि़टिव रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी?। मास कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। आज आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आयेंगे। आज आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में खुशी का भाव बना रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते है लेकिन अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा।
मकर राशि-आज का दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह लेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्यों को समय पर पूरा करना अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कार्यों से आज आपको फायदा होगा। आज समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजनों के आपसी सामजस्य द्वारा घर के किसी समस्या का समाधान निकलेगा।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा, उत्साह के साथ कार्यों को करेंगे तो अवश्य पूरा होगा।

Previous articleरेसीप्रोकल टैरिफ से भारत भी प्रभावित
Next articleकैग रिपोर्ट में दिल्ली की स्वास्थ्य सेवाओं में कुप्रबंधन और वित्तीय लापरवाही का खुलासा