सीहोर। आर्य समाज के संस्थापक महार्षि दयानंद सरस्वती के बोध दिवस पर बुधवार, दिनांक 26 फरवरी को प्रात: 5 बजे से प्रभात फेरी आर्य समाज मंदिर गंज सीहोर से निकाली गई। जिसमें महार्षि दयानन्द सरस्वती के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित स्मरण गीत गाये गये। स्मरण गीत आर्य समाज के वरिष्ठ सदस्य रमेशचन्द्र राठौर (पीएचई), नरेन्द्र कुमार राठौर एवं नरेशचन्द्र राठौर द्वारा गये गये। जयघोष रमेश कुमार राठौर व रामस्वरूप गौर द्वारा लगवाये गये। प्रभात फेरी नगर के मुख्य-मुख्य मार्गों से भ्रमणोपरांत पुन: आर्य समाज मंदिर गंज पहुंचकर ध्वजगान के साथ सम्पन्न हुई। तत्पश्चात सभी आर्यजनों ने मिलकर आर्य समाज मंदिर में धर्मेन्द्र शास्त्री के आचार्यत्व में विशेष यज्ञ कर आहूति दी गई। यज्ञ शांतिपाठ, जयघोष एवं प्रसाद वितरण के पश्चात हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रभातफेरी एवं यज्ञ में निम्न आर्यजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आर्य समाज के उप प्रधान तरूण कुमार जगवानी, मंत्री आर्य रितेश राठौर, पुस्तकाध्यक्ष शिक्षक बाबूलाल राठौर, कोषाध्यक्ष राजकुमार राठौर, मौसम वैज्ञानिक डॉ.सत्येन्द्र सिंह तोमर, डॉ. राजमल मनोरिया, शंकरलाल छाया, मूलचन्द छाया, गंगाप्रसाद छाया, पहलवान रामदयाल राठौर, पहलवान रामदीन राठौर, एसडीओ कृषि विभाग सुरेन्द्र राठौर, अवधनारायण राठौर, बाबूसिंह आर्य, आचार्य चन्द्रदेव, भगतसिंह आर्य, राकेश राठौर, शिक्षक रितेश राठौर, नितिन नरोलिया, राजेन्द्र राठौर संचालक मण्डी शमशान, श्रीमती गायत्री राठौर, श्रीमती वर्षा राठौर, श्रीमती स्वेता राठौर, श्रीमती गुप्तजी, प्रदीप राठौर, कमलेश राठौर, संजय राठौर, देवकरण परमार, माखनसिंह परमार, इंजि.अतिरूद्र राठौर, आरव राठौर, महेश राठौर, बलवंत कौशल, अनूप कौशल, कुँवरसिंह राठौर, विजय राठौर, अशोक राठौर योग शिक्षक, राजेन्द्र राठौर, आर्यमन राठौर आदि आर्यजन उपस्ििात रहे।








