महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने किया 10 क्विंटल खिचड़ी का वितरण

Join Us

सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के मेन रोड स्थित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय के कार्यालय से यहां पर आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को फलहारी खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर शहर के प्राचीन शिव मंदिर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय पहुंचे और शहरवासियों की सुख समृद्धि को लेकर पूजा अर्चना के पश्चात करीब 10 क्विंटल खिचड़ी का वितरण किया गया। इस मौके पर धर्मेन्द्र यादव, पवन राठौर, गोविन्द शर्मा, पवन अरोरा आदि शामिल थे। जिन्होंने श्रद्धालुओं को फलहारी खिचड़ी का वितरण किया।

Previous articleआरओ वाटर का सैंपल लेकर आरो वॉटर के मानक स्तर की जांच करें – कमिश्नर श्री तिवारी
Next articleलाखों श्रद्धालुओं के लिए 200 क्विंटल से अधिक प्रसादी का वितरण किया गया