सीहोर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला सीहोर के बैनर तले आगामी 10 मार्च 2025 को वरिष्ठ गीतकार स्वर्गीय रमेश गोहिया जन्म दिवस पर होने वाले काव्य समागम एवं सम्मान समारोह में गीतकार स्व. रमेश गोहिया स्मृति साहित्य साधक सम्मान से एक साहित्यकार को अलंकृत किया जाना है । जिसके लिए तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन सर्वसम्मति किया गया है, जो एक साहित्यकार का नाम तय करेगी। चयन समिति में वरिष्ठ साहित्यकार पंडित शैलेष तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रदीप एस. चौहान एवं साहित्य परिषद अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र जायसवाल के नाम शामिल हैं। चयन समिति शीघ्र ही सम्मानित किए जाने वाले साहित्यकार के नाम की घोषणा करेगी ।







