सीहोर। गेहलोत मेवाड़ा राजपूत समाज के तत्वाधान में ग्राम रामाखेड़ी, झगरिया रोड पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को सुबह आठ बजे निशुल्क कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर समाज के वरिष्ठजनों के अलावा संत-साधु, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी आऐंगे। इस संबंध में मेवाड़ा समाज के अध्यक्ष ने बताया कि हमारे समाज के वरिष्ठ सहित अन्य समाजजनों के विशेष प्रयास से भव्य नि:शुल्क कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन की तैयारियां पूर्ण हो गई है। इस मौके पर गुरुदेव दुर्गाप्रसाद जी कटारे ने कहा कि गेहलोत मेवाड़ा राजपूत समाज के तत्वाधान में होने वाले इस भव्य आयोजन में अनेक कन्याओं का नि:शुल्क विवाह होना बहुत बड़ी बात है। मेवाड़ा समाज के भव्य और विशाल आयोजन के लिए उन्होंने बधाई दी है और सभी समाज व अन्य समाज के महानुभावों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की है।








