पेड़ से टकराने के बाद डिवाइडर तोडक़र बस से जा भिड़ी एसयूवी कार, 6 की मौत-2 घायल

Join Us

जबलपुर(आरएनएस)। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के खितौली थाना क्षेत्र के पहरेवा इलाके में सोमवार तडक़े भीषण सडक़ हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। प्रयागराज से जबलपुर जा रही एसयूवी गाड़ी पहले पेड़ से टकराई और फिर डिवाइडर तोड़ते हुए रॉंग साइड पर पहुंच गई। इस दौरान दूसरी तरफ से एक बस जबलपुर से कटनी जा रही थी दोनों गाडिय़ों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई वहीं इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। घटना के बाद सडक़ पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहंची और सबसे पहले ट्रैफिक को चालू किया गया।
मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं 2 घायलों को सिहोरा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मृतकों की पहचान विरुपक्सि गुमती, बस्वराज कुरति, बालाचंद्र और राजू के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान सदाशिव और मुस्ताफ के रूप में हुई है।
010

Previous articleसंभल मस्जिद भी सरकारी जमीन पर बनी
Next articleबिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग मिल रहा : नीतीश कुमार