नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने की कुबेरेश्वरधाम पर पहुंचकर पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट, बेहतर इंतजाम की व्यवस्था की जाएगी

Join Us

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में होने वाले शिवमहापुराण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने अमले को ड्यूटी पर तैनात किया है। सोमवार को भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा से नपाध्यक्ष श्री राठौर ने पार्षदों की उपस्थिति में मिलकर तैयारियों का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका सीहोर की ओर से करीब तीन दर्जन से अधिक सफाई मित्रों को यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के कार्य के लिए लगाया गया है। इसके अलावा पानी के टैंकर, दो फायर बिग्रेड, कचरा गाड़ी आदि की व्यवस्था भी की गई है। नगर पालिका अमले के द्वारा नियमित रूप से साफ सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा आयोजन के लिए पेयजल और सफाई के विशेष इंतजाम आगे भी पूरी तरह किए जाएंगे, जहां पर भी आवश्यकता होगी। वह बेहतर इंतजाम की व्यवस्था की जाएगी।

Previous articleसनातन के घर-घर में होगा शिवरात्रि महोत्सव पंमोहितरामजी
Next articleकियोस्क प्रोग्राम का हुआ आयोजन