सारण पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दो घंटे में किया गिरफ्तार

Join Us

छपरा (आरएनएस)। सारण जिले के मढ़ौरा में आज एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में नाबालिग के परिजनों के द्वारा मढ़ौरा थाना में एक प्राथमिक की दर्ज कराई गई इसके बाद पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिक की दर्ज करने के मंत्र 2 घंटे के अंदर दुष्कर्म के आरोपी बालक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बात की जानकारी सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है इसमें उन्होंने बताया है कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 2 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरोध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना सारण जिला के मढ़ौरा थानान्तर्गत ग्राम जोधौली में हुआ है जहां पर एक नाबालिग लडक़ी के साथ एक नाबालिग लडक़ा के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। जिस संदर्भ में पीडि़ता के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर मढ़ौरा थाना कांड सं.- 80/25, दिनांक 22.02.25, धारा-4 पॉक्सो एक्ट दर्ज कर किया गया। प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत 02 घंटे के अंदर प्राथमिकी के नामजद आरोपी को हिरासत में लिया गया है। दुष्कर्म के आरोपी को मुकेश कुमार थानाध्यक्ष मढ़ौरा थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। इस संबंध में पुलिस के द्वारा पीडि़ता का मेडिकल चेक अप करने संबंधी कार्रवाई की जा रही है। वही चुकी दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Previous articleवीकेंड पर महाकुंभ में उमड़े श्रद्धालु, 25 किलोमीटर लंबा जाम; कई घंटों तक फंसे रहे वाहन
Next articleटनल में फंसे श्रमिकों को निकालने में जुटी सेना और एनडीआरएफ की टीम