सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दिल्ली की बेटी को जिम्मेदारी सौंपने का जताया आभार

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की, जबकि उनके कैबिनेट मंत्रियों ने सडक़ पर उतरकर गड्ढों वाली सडक़ों की मरम्मत और शहर भर में लंबित परियोजनाओं को परखा। दिल्ली की सत्ता संभालने के बाद रेखा गुप्ता की पीएम मोदी से पहली मुलाकात है। इस दौरान इन दोनों नेताओं ने दिल्ली के विकास पर चर्चा की।उनके एक सहयोगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान, सीएम गुप्ता ने दिल्ली की बेटी को लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद दिया।पीएम के आवास के लिए रवाना होने से पहले, सीएम गुप्ता ने सुबह शालीमार बाग में अपने घर की पहली मंजिल की बालकनी से अपने शुभचिंतकों का अभिवादन किया।सीएम गुप्ता ने घोषणा की कि पीएम मोदी से मिल कर वो शहर की सभी महिलाओं और बेटियों की ओर से शहर की सेवा के लिए दिल्ली की बेटी को चुनने के लिए आभार व्यक्त करेंगी। जय श्री राम और भारत माता की जय के नारों के साथ उन्होंने संबोधन समाप्त किया।बाद में, मुख्यमंत्री ने बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और दिल्ली में खोदी गई सडक़ों, क्षतिग्रस्त सडक़ों और यातायात संबंधित मुद्दों पर चर्चा की और सुधार के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बारापुला चरण-3 परियोजना का निरीक्षण किया। दक्षिण पूर्वी दिल्ली में सराय काले खां के पास पत्रकारों से बात करते हुए वर्मा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली की सडक़ों पर अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त निर्देश भी जारी किए हैं।

Previous articleकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान को फ्लाइट में टूटी सीट पर करनी पड़ी यात्रा, बोले- नहीं सुधरी एयर इंडिया
Next articleओहदे ऊपर-नीचे होने से दोयम बर्ताव करने का हक किसी को नहीं