सीहोर। ग्राम खारपा निवासी पं. मोहनलाल शर्मा के बड़े भाई व पं. संतोष शर्मा के पिताजी क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक वरिष्ठ समाजसेवी पंडित हरिप्रसाद शर्मा का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। श्री शर्मा धार्मिक मृदु भाषी एवं मिलनसार प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वह अपना भरा पूरा परिवार छोडक़र चले गए। ग्राम खारपा स्थित श्मशान घाट पर उनके परिजनों ने उन्हें अंतिम मुखाग्नि दी। क्षेत्र के सांस्कृतिक सामाजिक एवं ग्रामीणजनों ने पंडित शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।








