सीहोर -मप्र शासकीय अधिकारी कर्मचारी जनकल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन ने फैक्स संदेश भेजकर मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने मप्रके के पैशनरो 80से100 वर्ष पूर्ण होने पर कृमश बीस प्रतिशत से लेकर सो प्रतिशत तक अतिरिक्त महंगाई भत्ता निर्धारित आयु पूर्ण होने के अगले माह से उपरोक्त अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने के आदेश प्रदान किए हे संगठन के प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि21फरवरी 2025को वित्त विभाग के जारी आदेश में आयुवार पैशनरो को प्रथक प्रथक दर से महंगाई भत्ता देने का उल्लेख किया है जिसमें उम्र 80से85बीस प्रतिशत/85से90तीस प्रतिशत 90से95चालीसप्रतिशत/95से100पचास प्रतिशत तथा सो वर्ष से ऊपर के पैशनरो को शत-प्रतिशत महंगा भत्ता देने के आदेश प्रदान किए हैं मप्र शासकीय अधिकारी कर्मचारी जनकल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन ने ने बताया की शासन के पास 70वषं से ऊपर के पैशनरो को अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने का प्रस्ताव लंबित जिसे शासन ने दस वर्ष बढ़ाकर आदेश जारी करायें है जिसपर पुनर्विचार करने की कर्मचारी नेता रामगोपाल सेन ने 70वषं के ऊपर के सभी वरिष्ठ पैंशनरो को अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने की मांग की है जिसमें संगठन के पदाधिकारियों में बीएम सिंह सिसौदिया/सिद्दू सिस ठाकुर/बीएस दैवडा/व्ही के सिंह/सुनील भार्गव/आलोक शर्मा/आर आर उइके/व्ही पी परिहार/पीएन मालवीय/जीएल बशिष्ठ/आर एन मालवीय/दीपक यादव/संतोष श्रीवास्तव/शंकर लाल शर्मा/जितेन्द्र मालवीय/बलराम सिसोदिया/बहादुर सिंह परमार/मुकेश सेन सहित प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन प्रमुख हैं जिन्होंने अतिरिक्त महंगाई भत्ता सत्तर वर्ष से ऊपर के सभी वरिष्ठ पैंशनरो को देने की मांग की है।








