मेरे कार्यकाल में केरल में तीन लाख करोड़ रुपये की सडक़ परियोजनाएं पूरी होंगी : गडकरी

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान केरल में तीन लाख करोड़ रुपये की सडक़ परियोजनाएं पूरी की जाएंगी, जिनमें 50,000 करोड़ रुपये की आगामी परियोजनाएं भी शामिल हैं। गडकरी ने केरल निवेश वैश्विक शिखर सम्मेलन (आईकेजीएस) को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि सडक़ क्षेत्र राज्य के लिए महत्वपूर्ण है और इसमें पर्यटन की वृद्धि की संभावना का भी उल्लेख किया। केरल अपने बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पर्याप्त प्रयास कर रहा है। गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने राज्य में 20,000 करोड़ रुपये की सडक़ परियोजनाएं पूरी की हैं और 60,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं जारी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे केरल के लिए कुछ नई परियोजनाओं की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है सडक़ क्षेत्र बेहद महत्वपूर्ण है हमारे पास 896 किलोमीटर लंबी 31 परियोजनाएं हैं जिनकी लागत 50,000 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार राज्य में सभी प्रकार के विकास का समर्थन करेगी। सडक़ क्षेत्र में कम से कम मेरे कार्यकाल में हम केरल में तीन लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी करेंगे।

Previous articleविधानसभा चुनाव के बाद नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री नहीं होंग : अलका लांबा
Next articleप्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश एक हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर : योगी