अपने रनों के लिए नहीं खेलना चाहिए, बाबर आजम की स्लो बैटिंग पर बोले चेतेश्वर पुजारा

Join Us

नईदिल्ली,(आरएनएस) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों एक करारी हार का सामना करना पड़ा. कीवी टीम के खिलाफ खेले गए इस मैच में बाबर आजम ने 64 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी 90 गेंदों पर आई. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच भारतीय दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने भी बाबर की बैटिंग पर प्रतिक्रिया दी है.
भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो में बाबर आजम की स्लो बैटिंग पर बात की. असल में बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में बाबर ओपनिंग करने आए. उन्होंने 90 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 64 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 71.11 रनों का ही रहा.
चेतेश्वर पुजारा ने बाबर आजम को लेकर कहा, स्पिनर्स के खिलाफ बाबर आजम का फुटवर्क बिल्कुल अच्छा नहीं था. उसने कोई स्वीप शॉट या पैडल स्वीप खेलने की कोशिश नहीं की. आज कल रिवर्स स्वीप भी स्पिनर की लंबाई को बिगाडऩे का एक ऑप्शन है. उसे देखकर ऐसा लगता है कि उस पर मेंटल प्रेशर बन गया है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम की पारी के बाद पुजारा का कहना है कि बल्लेबाजों को टीम के लिए खेलना चाहिए, अपने पर्सनल रनों के लिए नहीं. पुजारा ने आगे कहा, वनडे क्रिकेट आपको खुलकर बल्लेबाजी करने की फ्रीडम देता है. वह एक नेचुरल स्ट्रोक प्लेयर हैं. उसे और अधिक आजादी से बैटिंग करने की जरूरत है.

Previous articleचैंपियंस ट्रॉफी से रूल्ड आउट हुआ फखर जमान, रिपोर्ट में दावा
Next articleभारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ मैचों में निरंतरता बनाए रखना चाहती है: हरमनप्रीत