सीहोर। विश्वास और आस्था का पर्व महाशिवरात्रि पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सिद्धपुर नगर प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अरोरा परिवार मंदिर में प्राचीन शिव परिवार प्रतिमा की विधिवत पूजन अर्चन का जनमानस के लिये सुख सकृद्धि की कामना कर आशीर्वाद प्राप्त कर अरोरा परिवार के द्वारा मंदिर परिसर में प्रात: 11 बजे फल अहारी का वितरण आने वाले शिव भक्त एवं श्रद्धालुओं को किया जावेगा। जिसमें 21 क्वींटल साबूदाने एवं 8 क्वींटल छाछ का वितरण किया जावेगा। महाशिवरा रत्रि के इस पावन प्रसादी ग्रहण के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता जसपाल अरोरा एवं पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती अमीता अरोरा ने सभी धर्मप्रेमियों से प्रसादी ग्रहण करने का अव्हान किया है।








