सीहोर। सीहोर नगर में प्रयागराज महाकुम्भ से लाये गये गंगाजल को लेकर आज गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर के नेतृत्व में 108 गंगाजल कलश को लेकर शहर के विभिन्न जलाशयों में समर्पित किया। इसके पूर्व नगर मनकामेश्वर मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें शहर के संत समाज सहित नगर के विभिन्न गणमान्य नागरिक एवं हिन्दु उत्सव समिति के सदस्य व पदाधिकारी शामिल हुए। स्थानीय बड़ा बाजार चौराहे पर हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता के नेतृत्व में यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर एवं संत समाज सहित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया व कलश का पूजा अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, तुलसीराम सेन, एल.एल.सेन,हरिओम दाऊ, राजेन्द्र नागर, नितेश गुप्ता, पुरुषोत्तम मीणा, लोकेन्द्र वर्मा, मनीष गुप्ता, नरेन्द्र राजपूत, मुकेश यादव, दिलीप गांधी, जितेन्द्र चौरसिया आदि लोग सम्मिलित हुए।








