14 अप्रैल बाबासाहेब अंबेडकर जयंती की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न

Join Us

सीहोर बाबा साहब अंबेडकर धर्मशाला भोपाल नाका सीहोर में दिनांक 17 फरवरी 2025 को बहुजन उत्सव समिति सीहोर एवं सभी अंबेडकर अनुयायी संघठनों के तत्वाधान में बाबा साहब अंबेडकर की संयुक्त जयंती महोत्सव मनाने हेतु मीटिंग का आयोजन बहुजन उत्सव समिति के अध्यक्ष लाल सिंह बौद्ध की अध्यक्षता में किया गया जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से बाबा साहब की जयंती प्रतिवर्ष अनुसार हर्सोल्लास से मनाने का निर्णय लिया या इसका प्रचार प्रसार सारे जिले में किया जाएगा एवं आगामी बैठक 23-फरवरी25 रविवार को प्रातः 10:00 बजे से बाबासाहेब अंबेडकर धर्मशाला भोपाल नाका सीहोर में रखी जाएगी बैठक में 14 अप्रैल 2025 कार्यक्रम के अध्यक्ष चल समारोह अध्यक्ष और मुख्य अतिथियों को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी,बैठक में प्रमुख रूप से नीरज जाटव ,लाल सिंह कटारिया, गेंदालाल सूर्यवंशी ,महेश सूर्यवंशी, विकी महोबिया,  प्रवेश परिहार, जितेंद्र मंगलौरिया, एमपी सागर फौजी ,सचिन जाटव ,अंकित मंगरोलिया, विजय अहिरवार, हरि परिहार ,पवन कुमार, हरि परिहार ,प्रेम नारायण गोलियां, योगेश बौद्ध ,कपिल चौधरी ,नीरज जेवरिया ,नरेंद्र  सिमौले ,
आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

Previous articleआज प्राचीन श्री चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर से महाकुंभ के लिये रवाना होगी बस
Next articleरामस्वरूप मालवीय को सीहोर जिला अध्यक्ष नियुक्त