मौसम फिर लेगा करवट, पंजाब-हरियाणा समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल

Join Us

नई दिल्ली, (आरएनएस)। देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का प्रभाव काफी कम हो गया है। दिन में धूप महसूस की जा रही है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में अब भी बारिश और बर्फबारी जारी है। जबकि जम्मू-कश्मीर में चिल्लई ठंड का दौर 19 फरवरी को खत्म होगा जिससे ठंड थोड़ी कम होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। दिल्ली के मौसम की अगर बात करें तो दिल्ली में आसमान में आंशिक बादल छाए रहे और सुबह के समय स्मॉग या हल्का कोहरा दर्ज किया गया। साथ ही अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 19 और 20 फरवरी को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है। 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख में हल्की बारिश हो सकती है। 18 से 20 फरवरी के बीच राजस्थान, दिल्ली, पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Previous articleविफलता का स्मारक कहलाएगा 2025 का कागजी भव्य दिव्य कुंभ : अखिलेश यादव
Next articleएक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं का टेंपो ट्रैवलर खड़ी बस से टकराया; 4 की मौत