अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज की बैठक सम्पन्न

Join Us

राजाबली व सत्गुरु कबीर चलसमारोह अध्यक्ष बने राजेश मालवीय
सीहोर। अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज संघ की बैठक स्थानीय कबीर आश्रम गणेश मंदिर सीहोर में आयोजित हुई। जिसमें अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज संघ के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे। सर्वसहमति से राजाबली व सत्गुरु कबीर चलसमारोह के अध्यक्ष राजेश मालवीय को बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि  आगामी 8 जून 2025 को राजाबली व सत्गुरु कबीर चलसमारोह बड़े ही उत्साह व भव्यता के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला जावेगा। जिसमें समाज के मालवीय बलाई समाज के सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज के जिलाध्यक्ष के पद पर रामस्वरूप मालवीय नेताजी श्यामपुर को नियुक्त किया एवं युवा विंग के जिलाध्यक्ष संजय मालवीय को नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल मालवीय प्रांतीय संयोजक के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर अनार सिंह मालवीय संस्थापक, मुन्नालाल मालवीय, मदनलाल मालवीय, मनोहर सिंह मालवीय, सत्यनारायण मालवीय, धर्मेन्द्र मालवीय, हरिचरण मालवीय, ओमप्रकाश परिहार, नरेश मालवीय सरपंच, अरविन्द मालवीय, बलराम भदोरिया, जगदीश मालवीय, दिलीप मालवीय, प्रेमनारायण मालवीय, गौरेलाल मालवीय, एडवोकेट संतोष मालवीय, अशोक मालवीय, सतीष मालवीय, राजेश मालवीय सेमली, महेश मालवीय, मनीष मालवीय, डॉ. आर.आर. मालवीय, डी.एस. परमार, कमल मालवीय कवि, अशोक मोथला, किशोरदास महाराज, ब्रह्मानन्द मालवीय, परमानन्द मालवीय, रोहित मालवीय, विजय मालवीय.

Previous articleसमाज मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा – मंत्री श्रीमती गौर
Next articleशहर के बीएसआई मैदान पर कारपोरेट चैम्पियनशिप का आयोजन