टेरर लिंक के चलते 3 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने लिया बड़ा एक्शन

Join Us

श्रीनगर(आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने टेरर लिंक के चलते राज्य के 3 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें पुलिस का एक कांस्टेबल फिरदौस भट्ट भी शामिल है, जो पुलिस में रहते लश्कर के लिए काम करता था।उपराज्यपाल ने एक पुलिस कांस्टेबल, एक शिक्षक और वन विभाग के एक अर्दली समेत 3 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। तीनों कर्मचारी अलग-अलग आतंकवाद से जुड़े मामलों में जेल में बंद हैं। यह बड़ी कार्रवाई उपराज्यपाल की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा बैठक के एक दिन बाद की गई।
बैठक में उपराज्यपाल ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को आतंकवादियों और परदे के पीछे छिपे आतंकी तंत्र को बेअसर करने के लिए आतंकवाद विरोधी अभियान तेज करने का निर्देश दिया था। उपराज्यपाल ने यह भी कहा था कि आतंकवाद का समर्थन और वित्तपोषण करने वालों को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। पिछले 13 फरवरी को मनोज सिन्हा ने कहा था कि आतंकवाद के हर अपराधी और समर्थक को इसकी कीमत चुकानी होगी।
00

Previous articleअखिलेश यादव ने की सरकार से महाकुंभ का समय बढ़ाने की मांग, बोले अभी भी सडक़ों पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या
Next articleकिन्नर अखाड़े का विवाद गहराया, महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने दी सनातन धर्म छोडऩे की चेतावनी