बेटे ने बुजुर्ग मां की पीट-पीट कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Join Us

नई दिल्ली,(आरएनएस)। उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महालक्ष्मी एंक्लेव में बेटे ने बुजुर्ग मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. हत्या का मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला अपने बेटे और बहू के साथ महालक्ष्मी एंक्लेव के एक मकान में रहती थी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात किसी बात को लेकर महिला के बेटे ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी और फरार हो गया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता कर रही है कि उसने अपनी मां की हत्या क्यों की. पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी मृतक महिला का इकलौता बेटा है. उसने दो शादी कर रखी है. उसके बच्चे भी है।
पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी घर में हमेशा लड़ाई झगड़ा करता रहता था. अपनी मां के साथ ही वह अपनी पत्नियों के साथ भी मारपीट करता था. अक्सर उसके घर से लड़ाई झगड़े की आवाज आती रहती थी. शुक्रवार रात तकरीबन 8:00 बजे उन्हें जानकारी मिली कि आरोपी ने अपनी मां की पिटाई कर दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleसाइबर अपराध मामले में सीबीआई ने 11 स्थानों पर छापेमारी की