सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में जारी सीहोर ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार को कांटे का मुकाबला खेला गया, इस मुकाबले में सीहोर ग्रीन ने सीहोर क्लब को 2-1 से हराया। इसमें सीहोर ग्रीन की ओर से दामिनी ने 2 गोल किए थे। वहीं सीहोर क्लब की ओर से एक मात्र गोल दिशा ने किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने बताया कि शनिवार की शाम को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में सीहोर क्लब की टीम मैच के अंतिम समय तक 1-0 की बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन ग्रीन स्ट्राइकर दामिनी ने लगातार 2 गोल कर अपनी टीम को 2-1 से विजय दिलाई। इस मैच में सीहोर क्लब की दिशा ने मैच के 15 मिनिट पर गोल कर बढ़त हासिल की थी।








