वनडे में भारत का क्लीन स्वीप, इंग्लैंड को 142 रन से तीसरा वनडे हराया, शुभमन गिल का शतक

Join Us

अहमदाबाद (ए)। भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में 142 रन से पराजित कर दिया। इसी के साथ टीम ने वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को इंग्लैंड ने बॉलिंग चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 356 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम 34.2 ओवर में 214 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
भारत से ओपनर शुभमन गिल ने सेंचुरी लगाई। श्रेयस अय्यर ने 78, विराट कोहली ने 51 और केएल राहुल ने 40 रन बनाए।
हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह को 2-2 विकेट मिले। इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा सका, आदिल रशीद ने 4 विकेट लिए। भारत इससे पहले इंग्लैंड से टी-20 सीरीज 4-1 से जीत चुका है।

Previous articleदेश के 8 राज्यों में तीन दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Next articleश्री विचित्र कुमार सिन्हा ने देश भक्ति की सीख के साथ ही साहित्य और समाज को बहुत कुछ दिया है- रघु ठाकुर