शहर के बीएसआई मैदान पर जारी एसपीएल-सीजन-6 का फाइनल में काका लायंस ने कृष्णा ब्लास्टर को 11 रन से हराया

Join Us

काका लायंस के सेमसन ने खेली 51 रन की शानदार पारी
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर खेली जा रही एसपीएल-सीजन-6 का रविवार को फाइनल खेला गया। खिताबी मुकाबले में काका लायंस ने कृष्णा ब्लास्टर को 11 रन से हराया। इस मैच में काका लायंस की ओर से हरफनमौला खिलाड़ी सेमसन ने 43 गेंद पर 51 रन और दो विकेट का शानदार दोहरा प्रदर्शन किया। मैच के अंत में टीमों के आनर और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुरस्कार वितरण किया।
रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में काका लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 141 रन बनाए थे। इसमें हितेश ने 47 रन, सेमसन ने 51 रन, कमलेश पारोचे ने 10 रन बनाए। वहीं कृष्णा ब्लास्टर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अबुवाकर ने तीन विकेट, अनिल तोमर-वीरु वर्मा ने दो-दो विकेट, नसीर खान-महेन्द्र शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृष्णा ब्लास्टर की टीम 130 रन बना सकी। इसमें वीरु वर्मा ने 17 रन, अतुल कुशवाहा ने 40 रन, उर्स भारती ने 25 रन और आदर्श राय ने 12 रन की पारी खेली। काका लायंस की ओर से सेमसन-आदित्य अग्रवाल ने दो-दो विकेट, नीरज मेहरा ने एक विकेट हासिल किया। इस मौके पर एसोसिएशन और टीम आनरर्स अतुल तिवारी, सुरेन्द्र रल्हन, भारत गुप्ता, अतुल जैन और आशीष गोयल आदि शामिल थे।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहला मैच साइबेरिया पैंथर और कृष्णा ब्लास्टर के मध्य खेला गया था, इस मैच में कृष्णा ब्लास्टर ने नौ विकेट से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया था। इस मैच में साइबेरिया पैंथर ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 91 रन बनाए थे। इसमें गौरव पिचोनिया ने 15 रन, प्रकेंश राय ने 32 रन, निर्भय 27  रन, आशीष शर्मा ने 11 रन बनाए थे। इसके अलावा कृष्णा ब्लास्टर की ओर से गेंदबाजी करते हुए नसीर खान ने दो विकेट, वीरु वर्मा, अवुवाकर, आदर्श राय ने एक-एक विकेट हासिल किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृष्णा ब्लास्टर की टीम ने 8.1 ओवर में एक विकेट खोकर यह मैच जीता, इसमें अतुल कुशवाहा ने 60 रन, दीपक यादव ने 11 रन और आदर्श राय ने 19 रन बनाए थे।

Previous articleदिल्ली का जनादेश हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं : राहुल गांधी
Next articleपरीक्षा में सफलता के मूल मंत्र मिलने से खुशी से झूम उठे  छात्र छात्राएं