दिल्ली में भाजपा ने फहराया जीत का परचम

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव की विधानसभा सीट से अरविन्द केजरीवाल की हार हो गयी है। वहीं बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की जीत हुई है। भाजपा 48 सीटे, आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें कांगे्रस का दिल्ली विधानसभा चुनाव में खाता ही नहीँ खुला जंगपुरा विधानसभा सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह ने हरा दिया है। इससे पहले 7 फरवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली में पड़े कुल मतदान का आंकड़ा पेश किया था। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था।
दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में दबदबा बनाने वाली आप ने 2020 के चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने आठ सीटें अपने नाम की थी। दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही और इस बार भी उसका प्रदर्शन ऐसा ही रहा है।

Previous articleदिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के जादू के कारण हुई : एकनाथ शिंदे
Next articleउज्जैन सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के संकल्प के साथ आया हूं प्रयागराज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव