मेष राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा, नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फोन का इस्तेमाल कम से कम करें और अपने काम पर पूरा फोकस करें। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा।
वृष राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से कामकाज में पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे।
मिथुन राशि: आज आपका दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी, साथ ही उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है।
कर्क राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान अपने काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। किस्मत का साथ मिलने से आपके सभी कार्य एक-एक करके पूरे होते जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार- विमर्श करना पड़ सकता है। शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होकर आपकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे।
सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी होगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में अच्छे बदलाव आने से आपके नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, साथ ही लोग आपकी तारीफ करेंगे।
कन्या राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा, कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगी। बिजनेस मैन आज जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी उलझन खत्म होंगी।
तुला राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। राइटर आज नई स्टोरी लिख सकते हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। परिवार में नए सदस्य के जुडऩे से सभी लोग बहुत खुश होंगे।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कूरियर का व्यापार कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।
धनु राशि: आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको आगे चलकर फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी, साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं।
मकर राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। प्रेमी जोड़े के लिए आज का दिन बढिय़ा है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए, आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि: आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे जिसे आप-अपने किसी खास मित्र से शेयर भी करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। नई स्किल सीख सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लांच नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं।
मीन राशि: आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाएगा। घर पर फ्लावर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं। कांट्रैक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकते हैं, किसी काम को करने का नया तरीका बिजनस में फायदा कराएगा।






