इन राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Join Us

नई दिल्ली(ए.)। गुरुवार और शुक्रवार को नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में मौसम खराब रह सकता है। गरज के साथ तेज बारिश और आंधी का असर असम और आसपास के इलाकों में दिख सकता है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटों में बारिश दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, अलीगढ़ और फिरोजाबाद समेत कई जिलों में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है और कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है।
फरवरी महीने के शुरू होते ही देश में गर्मी बढऩे लगी है। कई राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में भी पारा ऊपर-नीचे हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी के महीने में दिल्ली में कम ठंड देखने को मिली। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों में लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि बांग्लादेश और असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसके चलते असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों में इन इलाकों में गरज-तड़प के साथ तेज बारिश की संभावना है।
आने वाले 24 घंटों में भी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है। बिहार के भी कई जिलों में बारिश हो रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है।
दिल्ली में इस बार सर्दियों में बहुत कम बारिश हुई है। हालांकि, फरवरी की शुरुआत में हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने 8 फरवरी तक आंधी और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12।8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो सामान्य से 4।4 डिग्री ज्यादा है। दिन में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली में हुई बारिश की वजह से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। चांदनी चौक में कल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 265 रहा, जबकि आईटीओ पर 232, लोधी रोड पर 132 और श्री अरबिंदो मार्ग पर 228 दर्ज किया गया। अगर बारिश जारी रहती है तो एक्यूआई में और सुधार होने की संभावना है। फिलहाल बारिश की वजह से स्थिति में थोड़ा सुधार है, लेकिन वायु गुणवत्ता पर पूरी नजर रखी जा रही है।

Previous articleअमेरिकी सैनिकों ने क्यों बांधे हाथ-पैर? पीलीभीत के गुरप्रीत ने बताया पूरा सच; 37 लाख खर्च करके गया था विदेश
Next articleअप्रवासी मामले में विपक्ष ने हथकड़ी पहन सदन के बाहर किया प्रदर्शन