राम चरण की गेम चेंजर अपनी ओटीटी रिलीज को तैयार, 7 फरवरी से अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

Join Us

आरआरआर की सफलता के बाद राम चरण की फैन फॉलोइंग सिर्फ इंडिया तक ही सीमित नहीं रह गई है। ग्लोबल लेवल पर उन्हें ऑडियंस का प्यार मिलता है। 10 जनवरी को 2025 को जब उनकी फिल्म गेम चेंजर सिनेमाघरों में आई, तो यही उम्मीद थी कि मूवी अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाएगी और छप्परफाड़ कमाई करेगी।
हालांकि, फैंस की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फिर गया। पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई राम चरण की फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ की कमाई भी नहीं कर सकी। सिनेमाघरों के बाद अब गेम चेंजर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है। किस तारीख को ये फिल्म कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी, चलिए डिटेल्स जान लेते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर गेम चेंजर का गेम अब भी बरकरार है। वह बात अलग है कि ये फिल्म अब कछुए की चाल चलते हुए लाखों में कमाई कर रही है। इस बीच ही मेकर्स अब गेम चेंजर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लेकर आ रहे हैं। प्राइम वीडियो ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर राम चरण की फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक्टर का एक्टर डबल रोल में दिखाई दे रहे हैं, उनके साथ ही मूवी की अन्य स्टारकास्ट भी है।
इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, रा मचा, अपनी सीट बेल्ट लगा लो, क्योंकि अब रूल बदलने वाले हैं। प्राइम वीडियो पर गेम चेंजर 7 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है।
मेकर्स ने गेम चेंजर का प्लेटफॉर्म और इसकी रिलीज डेट तो बता दी है, लेकिन इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है कि ये मूवी सात फरवरी को किन-किन भाषाओं में रिलीज होगी।
एक यूजर ने लिखा, हिंदी में मूवी कब आ रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, इनका हर बार का हो गया है, हिंदी भाषा में फिल्म को सबसे आखिरी में रिलीज करते हैं।
००

 

Previous articleसलमान खान की फिल्म सिकंदर में शामिल हुईं वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन, जताई खुशी
Next articleपपीता ही नहीं इसके बीज खाने के भी हैं ये कमाल के फायदे, ऐसे करें इस्तेमाल