सहायक यंत्री जिज्ञासा दिक्षित से दलित बस्ती ग्राम झिकड़ी आष्टा में

Join Us

सेवादल अध्यक्ष खंगराले ने हेण्डपम्प लगाने की मांगी की
आष्टा। सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र खंगराले, राजकुमार चौधरी मोबाईल टावर ठेकेदार, चन्दरसिंह केथवाल ने लो.स्वा.यां.विभाग सहायक यंत्री आष्टा सुश्री जिज्ञासा दिक्षित को ज्ञापन सौंपा कर  ग्राम झिकड़ी, जनपद पंचायत विकास खण्ड आष्टा जिला सीहोर की दलित बस्ती में भीषण जल संकट को देखते हुए हेण्डपम्प लगाये जाने की मांगी की। इस मौके पर खंगराले ने बताया कि हेण्डपम्प लगाये जाने के लिये उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, आयुक्त राजस्व भोपाल सम्भाग, सचिव राज्य अनुसूचित आयोग, कलेक्टर, प्रमुख अभियन्ता पीएचई, कार्यपालन यंत्री पीएचई खण्ड सीहोर से भी मांग की गई थी। कार्यपालन यंत्री सीहोर द्वारा सहायक यंत्री पीएचई आष्टा सुश्री जिज्ञासा दिक्षित से प्राकलन तैयार कर प्रस्ताव जिले को भेजने के आदेश किये गये थे। जिस पर सहायक यंत्री सुश्री दिक्षित द्वारा लोटती डांक से जावक क्रं. 124/ दिनांक 4 फरवरी 2025 दलित बस्ती झिकड़ी में हेण्ड पम्प लगाये जाने का प्रस्ताव कार्यपालन यंत्री जिला सीहोर को भेजा गया है। झिकड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच रघुवीर सिंह सेंधव पटेल, सचिव प्रकाश खत्री अनुसूचित जाति के रतन, निर्मल, भरत, बाबूलाल, कैलाश, कृपाल सिंह, आजाद सिंह, प्रेमबाई, सिवित्री बाई, सुशीला बाई, पूजा बाई, मानू बाई, संगीता सहित सभी जांगड़ा समाज ने बताया कि ग्राम झिकड़ी में भारी जल संकट व्याप्त है। एक किमी दूर से पानी लेकर आना पड़ता है। उक्त ग्राम में चन्दर सिंह केथवाल के घर के पास अनुसचित जाति बस्ती में जिला प्रशासन से नलजल योगना व हेण्डपम्प लगाने की कई दिनों से मांग की जा रही है, किन्तु कोई सुनवाई नही की जा रही है। दलित ग्रामीणजनों द्वारा शीघ्र भीषण जल संकट समस्या के निराकरण की मांग की गई है। इस मौके पर मांगीलाल पाटीदार सरपंच नीलबड़, घासीराम पाटीदार पटेल नीलबड़, पूर्व सरपंच समशेर खान ग्रामफुडरा के लोग भी उपस्थित रहे।

Previous articleप्राण-प्रतिष्ठा में घी और शक्कर की आहुति देकर आज किया जाएगा यज्ञ
Next article7 नगरीय निकायों में जल प्रदाय योजना का काम पूरा