सीहोर। नवागत जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन से जिला पंचायत सचिव संगठन के जिलाध्यक्ष महेश जायसवाल सहित अन्य ने भेंट की और उनका सम्मान और स्वागत करते हुए अपना परिचय दिया। इस मौके पर नवागत डॉ. जैन ने संगठन के सचिवों से जिले भर में संचालित हो रही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के संबंध में चर्चा करते हुए कहाकि हम आपके साथ है और हमें योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सचिव संगठन के जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय में पहुंचकर नवागत सीईओ डॉ. जैन से भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं उन्होंने इस मौके पर सचिवों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। भेंट के दौरान राजकुमार नामदेव, बलराम चंद्रवंशी, मुकेश कुमार पाटीदार, राकेश अंगोरे, धर्मेंद्र प्रजापति, धर्म सिंह, विक्रम सिंह परमार, सचिन मालवीय, बीरबल परमार, सुखराम मीणा, रमेश मेवाड़ा, आष्टा से महेंद्र सिंह ठाकुर एवं योगेंद्र सिंह ठाकुर सचिव शामिल थे।








