जनता ने बड़चडक़र किया भाजपा के पक्ष में मतदान-बद्रप्रसाद कोली
सीहोर। दिल्ली के विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें सीहोर जिले की इछावर तहसील के बद्री प्रसाद कोली समाज के वरिष्ठजनों के साथ दिल्ली पहुंचकर कई दिनों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जमका प्रचार किया और अनूप सिंह सांसद हाथरस के साथ रहकर विधानसभा क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। बद्री प्रसाद ने अपने साथियों के साथ सभा व रैलियों में भी भाग और कोली समाज व अन्य समाजनों के साथ चुनाव के अंतिम दिवस पोलिंग बूथों की कमान संभाली और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक मतदान करने की जनता से अपील की। बद्री प्रसाद कोहली ने अपने साथियों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।







