भारत में आसमान में उड़ेंगी बसें, टोल पर जल्द ला रहे नई स्कीम, गडक़री की दमदार फ्यूचर प्लानिंग

Join Us

नई दिल्ली(आरएनएस)। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टैक्स के बाद अब टोल भी लोगों को बड़ी राहत देने की तरफ इशारा किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में हम स्काई में चलने वाली बस पर भी काम कर रहे हैं।एक निजी समाचार पोर्टल के साथ बातचीत करते हुए नितिन गडक़री ने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए सरकार जल्द एक नई स्कीम लाने जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके मंत्रालय की स्टडी पूरी हो चुकी है। टोल खत्म करने व कम करने को लेकर गडकरी ने सस्पेंस बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम की घोषणा जल्द हो जाएगी। सरकार सैटलाइट बेस्ड टोल सिस्टम पर काम कर रही है। इस पर भी कुछ फैसला होगा, लेकिन यह स्कीम इससे अलग होगी। उन्होने बताया कि मेरे भी बहुत कार्टून निकलते हैं। सोशल मीडिया पर बहुत लोग ट्रोल करते हैं। टोल को लेकर लोग थोड़े नाराज भी हैं। मैं इतना ही कह सकता हूं कि टोल की नाराजगी कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी।उन्होंने कहा कि पांच साल के अंदर दिल्ली में एक भी डीजल बस दिखेगी नहीं, सारी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगे। मेरे पास 100त्न ऐथनॉल पर चलने वाली गाड़ी है। टाटा, सुजुकी, महिंद्रा,सुजुकी आदि भी ऐथनॉल वीकइल ला रहे हैं। डीजल, पेट्रोल कार ट्रक-बस की कीमत एक हो जाएगी। आने वाले समय में देश में साल में 1 लाख इलेक्ट्रिक बसें बनेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले वक्त में हम स्काई में चलने वाली बस पर भी काम कर रहे हैं ताकि ट्रैफिक की समस्या को कम किया जा सके।

Previous articleभोपाल में भिक्षावृत्ति पर रोक, थाने में दर्ज होगी प्राथमिकी
Next articleदिल्ली में बुधवार को मतदान, इंडिया ब्लॉक की पांच पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में