खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की सांसदों को धमकी, कहा- संसद बंद करो

Join Us

नईदिल्ली,(आरएनएस)। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सभी भारतीय सांसदों को धमकी दी है कि वे संसद में भाग लेना बंद करें और विदेश यात्रा भी रोंके। रिपोर्ट के मुताबिक, सिख ऑफ जस्टिस के प्रमुख पन्नू ने धमकी भरे ईमेल में सांसदों को कहा कि वे 8 फरवरी को संसद की कार्यवाही में भाग न लें। उसने ऑडियो धमकी भी जारी की है।धमकी को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई है। संसद की सुरक्षा बढ़ाई गई है।रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आतंकवादी पन्नू ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को छोडक़र सभी सांसदों को ईमेल भेजा है।बता दें कि 8 फरवरी को शनिवार है और इस दिन दिल्ली के विधानसभा चुनाव के परिणाम भी घोषित हो रहे हैं।पन्नू की धमकी को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की खबर सामने नहीं आई है।बता दें कि पन्नू पहले भी ऐसी धमकियां देता रहा हैपन्नू अमृतसर के खानकोट गांव का है। वह पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई कर विदेश चला गया। उसके पास अमेरिका-कनाडा की दोहरी नागरिकता है। पन्नू विदेश में रहकर खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम देता है।

००

Previous articleसुप्रीम कोर्ट ने महाकुंभ भगदड़ को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, कार्रवाई के लिए याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट भेजा
Next articleइसरो को झटका: एनवीएस-02 नेविगेशन सेटेलाइट में आई तकनीकी खराबी