सीहोर। मालवीय बलाई समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन स्थानीय अंबेडकर धर्मशाला भोपाल नाका मुर्दी सीहोर में आज दिनांक 2 फरवरी को समय 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। समाज के लोंगो से अपील की गई है कि सम्मेलन मे अधिक से अधिक सख्या मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये । परिचय सम्मेलन में सीहोर, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, देवास, उज्जैन, इन्दौर सहित प्रदेश भर से समाजजन उपस्थित होगें। जिसमें मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह सोलंकी (सांसद देवास, शाजापुर) कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल सिंह इंजीनियर (विधायक आष्टा) विशेष अतिथि चिन्तामणी मालवीय (विधायक आलोट-पूर्व सांसद उज्जैन), महेश परमार (विधायक तराना), रघुनाथ सिंह मालवीय (पूर्व विधायक आष्टा), कमल सिंह चौहान (जि, पं. सदस्य, सीहोर), रामलाल मालवीय (पूर्व विधायक घटिया), शशीन्द्र चौहान (पूर्व एस.पी. सीहोर), दीपचन्द मालवीय (अध्यक्ष बोसवा), अध्यक्ष जनमसिंह परमार, संस्थापक अनार सिंह मालवीय, संयोजक बाबलाल मालवीय, (आयोजन समिति) अध्यक्ष जितेन्द्र मालवीय, राजेश मालवीय पूर्व अध्यक्ष, सवाई सिंह परिहार, डॉ. आर. आर. मालवीय, कमल सिंह मालवीय कवि, संजय मालवीय, धमेंन्द्र मालवीय, देवेन्द्र पंडया इन्दौर बलराम भदोरीया, पीयुष मालवीय, रामस्वरूप मालवीय श्यामपुर, आर.पी. मालवीय, लखनलाल दुगारिया, नर्मदा प्रसाद सिसौदीय कालापीपल, डॉ. अशोक अकुमार सौलकी राजगढ़, डॉ. जी. आर. मालवीय, लक्ष्मण सिंह सांकलिया आदि शामिल रहेगें।








