मतदान से पांच दिन पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका

Join Us

 आप के 8 विधायकों ने एक ही दिन में पार्टी छोड़ी
नई दिल्ली (ए)। दिल्ली विधानसभा चुनाव से 5 दिन पहले आम आदमी पार्टी के 8 मौजूदा विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इनमें महरौली, त्रिलोकपुरी, जनकपुरी, बिजवासन, पालम, आदर्श नगर, कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट शामिल हैं। महरौली से 2 बार के पार्टी विधायक नरेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह पार्टी में फैले भ्रष्टाचार को बताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में पार्टी छोडऩे की वजह भी बताई है। उन्होंने लिखा कि आप का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को मुक्त करने के लिए हुआ था। लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई, बल्कि आप ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।उन्होंने लिखा कि मैंने आम आदमी पार्टी ईमानदारी की राजनीति के लिए ही जॉइन की थी। आज कहीं भी ईमानदारी नजर नहीं आ रही है। मैंने महरौली विधान सभा में पिछले 10 सालों से लगातार 100 फीसदी ईमानदारी से काम किया है। महरौली के लोग जानते हैं कि मैंने ईमानदारी की राजनीति, अच्छे व्यवहार की राजनीति और काम की राजनीति की है। यादव ने लिखा कि मैंने महरौली के बहुत से लोगों से चर्चा की सभी ने यही कहा कि आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है।

Previous articleअनिल विज के तेवर से डरी सैनी सरकार, डीसी को हटाया; मंत्री बोले- हेलिकॉप्टर पर ही रहते हैं सीएम
Next articleतेजस्वी यादव चलाएंगे पार्टी