भारत ने इंग्लैंड से मैच भी जीता और सीरीज भी,हार्दिक-दुबे की फिफ्टी

Join Us

पुणे (ए)। भारत ने इंग्लैंड को चौथे टी-20 में 15 रन से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त भी ले ली। पुणे के स्टेडियम में इंग्लैंड ने शुक्रवार को बॉलिंग चुनी। भारत ने 9 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इंग्लिश टीम 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए शिवम दुबे के कन्कशन सब्स्टीट्यूट हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए। रवि बिश्नोई को भी 3 विकेट मिले। वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला। बैटिंग में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 53-53 रन की पारी खेली। आखिरी टी-20 मैच 2 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा।

Previous articleकिन्नर अखाड़े का बड़ा एक्शन, ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया, अखाड़े से भी निष्कासित
Next articleअनिल विज के तेवर से डरी सैनी सरकार, डीसी को हटाया; मंत्री बोले- हेलिकॉप्टर पर ही रहते हैं सीएम