आज पेश होगा देश का बजट, मिडिल क्लास को लेकर हो सकते है बड़े ऐलान

Join Us

नई दिल्ली(ए)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का बजट पेश करेंगी। सीतारमण बतौर वित्त मंत्री लगातार अपना आठवां बजट पेश करेंगी। बजट 2025 से टैक्सपेयर्स से लेकर किसानों तक और महिलाओं से लेकर युवाओं तक की बड़ी उम्मीदें हैं।पेट्रोल और डीजल की कीमतें घट सकती हैं। खबर है कि बजट में एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आएगी। बता दें कि वर्तमान में पेट्रोल पर 19.90 रुपए और डीजल पर 15.80 रुपए ड्यूटी लगती है।पीएम किसान योजना की राशि बढ़ सकती है। बोफा की रिपोर्ट के अनुसार, बजट में पीएम किसान योजना की राशि बढ़ सकती है। खबर है किसानों को मिलने वाली सहायता राशि को बढक़र 12,00 रुपये सालाना किया जा सकता है। बता दें कि पात्र किसानों को तीन किस्तों में सालाना 6,000 ट्रांसफर किया जाता है। स्टैंडर्ड डिडक्शन केंद्रीय बजट 2025-26 में पुरानी और नई दोनों कर व्यवस्थाओं के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन को लेकर फैसला आ सकता है। दरअसल, एनालिस्ट नई और पुरानी दोनों आयकर व्यवस्थाओं के तहत स्टैंडर्ड डिडक्शन के स्तर को बढ़ाने की आवश्यकता पर आवाज उठा रहे हैं, ताकि बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके और करदाताओं को अधिक आय की अनुमति मिल सके।

टैक्सपेयर्स के लिए राहत भरे ऐलान संभव
इनकम टैक्स में छूट की संभावना बिजनेस स्टैंडर्ड ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि इस बार बजट में नई कर व्यवस्था के तहत 10 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को टैक्स फ्री किया जा सकता है। इसके अलावा 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के बीच की वार्षिक आय के लिए एक नया 25त्न टैक्स स्लैब पेश करने की योजना है। एक सरकारी सूत्र ने बताया- हम दोनों विकल्पों का मूल्यांकन कर रहे हैं। यदि हमारा बजट अनुमति देता है, तो हम दोनों उपायों को लागू कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस तरह की आयकर राहत के प्रभाव के रूप में 50,000 करोड़ रुपये से 1 लाख करोड़ रुपये तक के राजस्व नुकसान को बर्दाश्त करने के लिए तैयार है।

बढ़ सकती हैं सोने की कीमतें
अलग-अलग सूत्रों के मुताबिक, बजट 2025 में सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोने की कीमतें सकती है। बता दें कि ज्वैलर्स इंडस्ट्री ने सरकार से इंपोर्ट ड्यूटी नहीं बढ़ाने की अपील की है क्योंकि इससे गोल्ड ज्वैलरी के एक्सपोर्ट पर नकारात्मक असर पड़ेगा और गोल्ड स्मग्लिंग भी बढ़ सकती है।

किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर हो सकता है ऐलान
किसानों को मिल सकती है राहत आगामी बजट 2025-26 में किसानों के लिए अहम सौगात की उम्मीद है। सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (्यष्टष्ट) पर लोन की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की तैयारी कर रही है। वर्तमान में, किसान क्रेडिट कार्ड (बजट 2025) योजना के तहत अधिकतम उधार सीमा 3 लाख है।

घर खरीदारों के लिए ऐलान संभव
सरकार वर्तमान में 35 लाख तक की कीमत वाले मकान की खरीदारी को लेकर लिए जाने वाले लोन की ब्याज दरों पर सब्सिडी देती है। खबर है कि बजट 2025 में 35 लाख तक की सीमा को बढ़ाकर 50 लाख तक किया जा सकता है। यानी अगर यह ऐलान होता है तो घर खरीदारों को बड़ी राहत मलेगी।

 

Previous articleएक देश, एक चुनाव पर सरकार कर रही काम : राष्ट्रपति मुर्मू
Next articleपुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकवादियों को किया ढेर