यमुना में जहर पर केजरीवाल के जवाब से संतुष्ट नहीं चुनाव आयोग, 5 सवाल पूछे; आज मांगा जवाब

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। यमुना में जहर मिलाए जाने के दावे पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुरी तरह घिर गए हैं। एक तरफ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है तो दूसरी तरफ चुनाव आयोग भी पूर्व सीएम के जवाब से संतुष्ट नहीं हो पाया है। चुनाव आयोग ने अरविंद केजरीवाल को सबूतों के साथ जवाब देने के लिए एक और मौका दिया है। चुनाव आयोग ने उनसे 5 सवाल किए हैं। चुनाव आयोग ने केजरीवाल को कल 11 बजे तक जवाब देने के लिए कहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने यमुना के पानी में जहर मिला दिया था। उन्होंने कहा कि यदि इस पानी को दिल्ली जल बोर्ड के इंजनीयर्स ने नहीं रोका होता तो दिल्ली में नरसंहार हो जाता। भाजपा की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने केजरीवाल से जवाब मांगा था। ‘आप’ प्रमुख के जवाब के बाद चुनाव आयोग ने एक बार फिर उनसे सवाल दागे हैं।

Previous articleपन्ना सीमेंट फैक्ट्री हादसे में चार मजदूरों की मौत की पुष्टि, बचाव कार्य जारी
Next articleहल्की धुंध और प्रदूषण की डबल मार झेल रहा एनसीआर, दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार