भोपाल (आरएनएस)। आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर को कोर्ट ने 4 फरवरी तक रिमांड पर सौंप दिया। लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार किया था। उनसे पहले लोकायुक्त ऑफिस में करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया। इधर, सौरभ के पार्टनर शरद जायसवाल भी मंगलवार दोपहर को अपने वकील के साथ लोकायुक्त ऑफिस में बयान दर्ज कराने पहुंचे। बयान दर्ज करने के बाद उन्हें भी हिरासत में ले लिया है। उनसे भी पूछताछ की गई। बता दें कि सौरभ 41 दिन से फरार था। लोकायुक्त, ईडी और आयकर की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। तीनों एजेंसियों को चकमा देकर सौरभ सोमवार को अपने वकील के साथ भोपाल में लोकायुक्त की विशेष अदालत में सरेंडर करने पहुंचा था।







