आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि : आज आपका दिन एक सुनहरा पल लेकर आएगा। आपके व्यापार में इजाफा होगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलने से बेकरी का बिजनेस करने वालों की बिक्री में बढ़ोतरी होगी, जिससे अधिक लाभ मिलेगा। आज आप शुभ काम की शुरुआत करेंगे। छात्रों को अच्छे रिजल्ट के लिए अपनी मेहनत को जारी रखने की जरूरत है।
वृष राशि : आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। सामाजिक कार्यों की अपेक्षा अपनी व्यक्तिगत कार्य पर अधिक ध्यान दें क्योंकि आज लिया गया निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे।
मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। अनुभवी व्यक्ति आज आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें।
कर्क राशि : आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप नये वाहन की खरीदारी करेंगे। किसी नयी जगह पर आज घूमने जाएंगे जिससे नये जीवन का एक नया पाठ सीखेंगे। किसी जरूरतमंद की आज आप मदद करेंगे, जिससे आपको आशीर्वाद मिलेगा। घरवालों के साथ पार्टी का विचार बनायेंगे, जिससे ख़ुशी बढ़ेगी। किसी नए काम का नया अनुभव मिलेगा।
सिंह राशि : आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। आज छात्रों को अपने करियर से संबंधित खुशखबरी मिलने की संभावना है। आज रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। रिश्तों की गरिमा बनाकर रखने से परिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
कन्या राशि : आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। आज उपहारों का आदान- प्रदान करना रिश्ते में मधुरता लाएगा। मानसिक सुकून और शांति की चाह में एकांत स्थल पर कुछ समय अवश्य बिताएं। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका कॉन्फिडेंस काम को पूरा करने में मदद करेगा।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। आज आप भविष्य को लेकर किसी अनुभवी से विचार विमर्श करेंगे। आज ऑफिस में ज्यादा कार्यभार रहेगा।
वृश्चिक राशि : आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार की गति अच्छी बनी रहेगी। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज गुस्से की बजाय धैर्य से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करेंगे।
धनु राशि : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी काम के प्रति लगन और निष्ठा बढ़ेगी जिससे आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक जीवन में सुख शांति बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। रुकी हुई योजनाएं फिर से चालू हो जायेंगी। कंपनी में अच्छा काम करने से बॉस द्वारा अच्छी रेटिंग मिल सकती है। आज व्यापार में आपको ज्यादा लाभ मिलेगा।
मकर राशि : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप रुके कार्यों को आज पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको मिलकर अच्छा लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बेवजह की उलझन दूर होगी और पेट संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
कुंभ राशि : आज का दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की संभावना होगी, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लायेगा। आँखों की समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे, जिससे आपको कुछ अच्छा फील होगा। पूरी मेहनत से काम को करेंगे जिससे उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का दिन आज व्यस्त रहेगा। आज आपको अधिक क्रोध से बचना होगा, नहीं तो आपको ही परेशानी होगी। दांपत्य जीवन में एक नया खुशी का पल आयेगा, आपको संतान सुख मिलेगा। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुचें, इस बात का ख्याल रखेंगे।

 

Previous articleउंगली टेढ़ी करने से परहेज नहीं
Next articleपूर्वी भारत देश का विकास इंजन है और ओडिशा इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है : पीएम मोदी