सीहोर के नये कलेक्टर बने बालागुरू के.

Join Us

 भारतीय प्रशासनिक सेवा के 42 अधिकारियों की नवीन पद स्थापना
भोपाल (ए.)। मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है. राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (ढ्ढ्रस्) के अधिकारियों सहित कई जिलों के कलेक्टरों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं. कुल 42 ढ्ढ्रस् अधिकारियों का तबादला हुआ है. ताबदले की लिस्ट जारी होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हडक़ंप मचा हुआ है.राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में वरिष्ठ ढ्ढ्रस् अधिकारियों सहित 12 जिलों के कलेक्टर एवं कई जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. कुल 42 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) के दो आईएएस अफसरों को भी हटाया गया है। भारत यादव सीएमओ में सचिव और नगरी प्रशासन विभाग के कमिश्नर थे. उन्हें एमपीआरडीसी में प्रबंध संचालक बनाया गया है. भारत यादव की जगह अब सिबी चक्रवर्ती एम. को ये जिम्मेदारी मिली है. एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया को बिजली कंपनी जबलपुर में नई तैनाती दी गई है।
बदले गए 12 जिला कलेक्टर, इन्हें मिली जिम्मेदारी
बालागुरु के- सीहोर कलेक्टर
नेहा मारव्या- डिंडोरी कलेक्टर
विवेक क्षेत्रीय- टीकमगढ़ कलेक्टर
सतीश कुमार एस- सतना कलेक्टर
किशोर कुमार कन्याल- गुना कलेक्टर
अरुण कुमार विश्वकर्मा- रायसेन कलेक्टर
ऋषभ गुप्ता- खंडवा कलेक्टर
भव्या मित्तल- खरगोन कलेक्टर
हर्ष सिंह- बुरहानपुर कलेक्टर
ऋतुराज- देवास कलेक्टर
अर्पित वर्मा- शिवपुरी कलेक्टर
गुंचा सनोवर- बड़वानी कलेक्टर

Previous article44 संशोधनों पर चर्चा के बाद जेपीसी से मिली वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी
Next articleस्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार, पत्रकार विचित्र कुमार सिन्हा स्मृति समिति का हुआ गठन, दायित्व पत्र सौंपे