मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपको प्रसन्नता होगी।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चल रही अनबन आज समाप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होने से आप राहत महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का फेर बदल ना करें।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपना कामकाज समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपको रिलेक्स फिल होगा। बहुत दिनों से जिस काम को लेकर परेशान थे वो आज पूरा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का मान सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको किसी प्रकार की बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिसमें आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा। आप व्यर्थ के खर्चों पर अधिक ध्यान ना दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले आवश्यक कार्यों की लिस्ट बनाएं, इससे आपका समय बचेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अगर आपका मन किसी कारणवश उलझन में है, तो उसे शांत करने के लिए बच्चों के साथ थोड़ा समय बितायेंगे। यदि आप किसी प्रकार का मकान या दुकान खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
कन्या राशि- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जिम्मेदारियों का निर्वाहन अच्छे से करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञों को, लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख और सौहार्द्र की वृद्धि होगी। कारोबार के सेल्स में बढ़ोतरी होगी, जिससे इनकम अच्छी खासी होगी। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। आज आप मानसिक रूप से फिट रहेंगे। लवमेट अपनी गलतियों को समझकर रिश्ते को एक मौका देंगे।
तुला राशि- आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज बेटी के परीक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा।
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन नयी उमंग लेकर आया है। काफी समय से चल रही किसी समस्या का आज समाधान ढूंढ लेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण… आप मन ही मन उलझन में रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढाई को लेकर उत्साहित रहेंगे। साथ ही ज्यादा समय पढाई में व्यतीत करेंगे। यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी। काम के दबाव से निकल कर आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।
धनु राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी में मधुरता रखें। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिए थोडा समय निकालेंगे जिससे रिश्ते में अपनापन बढेगा। आज बड़ों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। साथ ही दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा। लवमेट आज घरवालों से अपने रिश्ते के बारे में बताएँगे।
मकर राशि- आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। आज प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है। आज नया काम आपको सोच विचार कर करना चाहिए। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी।
कुंभ राशि- आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। संतान पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के लोगों के घर का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा। लोग आपके कार्य से खुश होंगे।
मीन राशि- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमे सफलता हासिल होगी। आज आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं।






