सीहोर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय श्री मानिकचंद महेश्वरी स्कूल प्रांगण में कांग्रेसजनों द्वारा झंडा बंधन किया । उपस्थितजनों द्वारा सर्व प्रथम ध्वजारोह कर राष्ट्रगान गया गया एवं मीष्ठान का वितरण कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाऐ दी। इस अवसर पर ओम वर्मा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सीहोर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश गुप्ता, सुनील दुबे उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश यादव भूरा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सीताराम भारती, जिला कांग्रेस महासचिव भगत सिंह तोमर, अशोक सूर्यवंशी, पूर्व पार्षद मांगीलाल टिमराई एवं भँवर सिंह पेठारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रभारी कमलेश चांडक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।








