गणतंत्र दिवस पर सेंट एंस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में सांस्कृतिक आयोजन

Join Us

सीहोर। नगर के सेंट एंस सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 1 से पांचवी तक के बच्चों ने भाग लेकर देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि व निर्णायक केपी ठाकुर केन्द्रीय विद्यालय राजगढ के संगीत शिक्षक, सीहोर संगीतिका संगीत महाविद्यालय की संगीत शिक्षिका महक वारिवा तथा भूवि शर्मा शामिल हुए।
इस दौरान के.पी. ठाकुर ने कहा कि मुझे सेन्ट एंस स्कूल से जो सीखने को मिला उसकी वजह से आज में एक अच्छे मुकाम पर पहुंचा हूं। यह स्कूल प्रतिमाओं को निखारने का काम करती है। और इस संस्था से निकले बच्चें देशभर में नाम रोशन कर रहें है। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या सिस्टर अल्का, शिक्षक सहित बडी संख्या में स्कूल के बच्चें उपस्थित थे।

Previous articleरासेयो वार्षिक शिविर 2025 – चतुर्थ दिवस
Next articleसेन्ट एंस स्कूल को मिले दो पुरूस्कार