पापा विधायक हैं का बेटे ने दिखाया रौब तो एसएचओ ने दिखाई अपनी पॉवर

Join Us

मोटर साइकिल जब्त करते हुए लगाया बीस हजार का जुर्माना
बेटे पर कार्यवाही होते देख आप विधायक अमानतुल्लाह को आया गुस्सा कहा भाजपा समर्थक है एसएचओ
नई दिल्ली (ए.)। आप विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा उनके बेटे अनस की मोटरसाइकिल जब्त करने और उन पर 20,000 रुपये से अधिक का जुर्माना लगाने के बाद वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। दिल्ली पुलिस ने संशोधित साइलेंसर के साथ मोटरसाइकिल चलाने और पुलिस के साथ दुव्र्यवहार करने के आरोप में आप विधायक के बेटे अनस सहित दो लोगों के खिलाफ एक सामान्य डायरी (जीडी) प्रविष्टि की। यह घटना तब हुई जब पुलिस टीम गुरुवार रात गणतंत्र दिवस से पहले जामिया नगर इलाके में सुरक्षा गश्त कर रही थी। अमानतुल्ला खान ने कहा कि मैं एक मीटिंग में था जब मेरे बेटे का फोन आया। जामिया नगर एसएचओ ने मेरे बेटे को रोका क्योंकि उसकी मोटरसाइकिल पर आप का झंडा था। उसने मेरे बेटे के साथ भी दुव्र्यवहार किया और यह वीडियो में है। मैंने उससे कहा कि अगर वह चाहे तो बाइक ले जा सकता है, लेकिन फिर भी उसने 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया। उनहोंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरे बच्चों को इस तरह परेशान करने के लिए उसके पास किस तरह का कानूनी अधिकार है। पुलिस पर हमला करते हुए आप विधायक ने कहा कि मेरे बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया, बल्कि एसएचओ मेरे बेटे को धमका रहा था। वह इलाके में माहौल बिगाडऩे की कोशिश कर रहा है। थानेदार भाजपा समर्थक है इसलिए वह बौखलाया हुआ है। तो क्या हुआ अगर मेरे बेटे के खिलाफ पहले भी मामले थे क्या पुलिस उसे फाँसी देगी? ये पुलिस क्या है? क्या वे इस व्यवस्था को चलायेंगे? उन्हें कानून-व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। क्या उन्हें ये अधिकार है? वह तो महज़ एक एसएचओ हैं। वह क्षेत्र में डकैती, चोरी और यातायात पर ध्यान केंद्रित नहीं करता है। ये एसएचओ इलाके में किसी बड़ी घटना के लिए जिम्मेदार होंगे।

Previous articleदिल्ली में उपभोक्ताओं को पंजाब ब्रांड की शराब पीने के लिए मजबूर किया जा रहा : संदीप दीक्षित
Next articleकर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर अटकलें तेज, दिखने लगे सियासी संकेत