गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Join Us

 -राजधानी में अद्र्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियों और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा
नई दिल्ली (ए.)। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारिया जोरो पर है। राजधानी में अद्र्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियों और 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वहीं, दिल्ली मेट्रो भी रविवार को तडक़े तीन बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी ताकि लोगों को कर्तव्य पथ तक पहुंचने में सुविधा हो। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गणतंत्र दिवस परेड 2025 और अन्य समारोहों में शामिल होने वाले अधिकतम यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर संशोधित कार्यक्रम का पालन किया जाएगा। एक आधिकारिक अधिसूचना में, मेट्रो अधिकारियों ने यात्रियों को सूचित किया कि ट्रेनें सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलती रहेंगी। यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। डीआरएमसी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसके बाद ट्रेनें अपनी सामान्य दिनचर्या में वापस आ जाएंगी। आधिकारिक बयान के मुताबिक देश भर में गणतंत्र दिवस के उत्सव के बीच दिल्ली मेट्रो रविवार को सुबह तीन बजे सभी लाइनों पर अपनी सेवाएं शुरू कर देगी, ताकि लोग कत्र्तव्य पथ तक पहुंच सकें और वहां आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड और समारोह देख सकें। बयान के मुताबिक यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुबह छह बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी, जिसके बाद शेष दिन के लिए नियमित समय सारिणी का पालन किया जाएगा।

 

Previous articleवक्फ संशोधन पर जेपीसी बैठक में हंगामा, बुलाए मार्शल, विपक्षी सदस्य सस्पेंड
Next articleदिल्ली में उपभोक्ताओं को पंजाब ब्रांड की शराब पीने के लिए मजबूर किया जा रहा : संदीप दीक्षित