आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि : आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं, जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपका कला और साहित्य में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वे आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे।
वृष राशि : आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुडे लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाए अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी स्वास्थ्य फिट रखने के लिए योग की रूटीन अपनाएं, फायदा मिलेगा । धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी । घर के बड़ो का सहयोग आपको मिलता रहेगा ।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। आज के दिन आप अपनी उर्जा को सही काम में लगायेंगे । जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुडक़र नाम कमाने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी परिजन की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है ।
कर्क राशि :आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। आज कार्यों में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे। आज अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिया है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप मित्रों के साथ निवेश संबंधी योजना बनाएंगे, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचार कर आगे बढऩा होगा । आज आपको यदि महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा।
वृश्चिक राशि : आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। घुटनों की समस्यां से आज राहत मिलेगी, जिससे खुद को रिलैक्स फील करेंगे।
धनु राशि : आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें । किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजना बनायें
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आज आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढक़र हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे । आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें । विद्यार्थियों को आज किसी उलझन से छुटकारा मिलेगा । प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आज आप किसी काम को छोटा या बड़ा सोचकर ना करें।
मीन राशि : आज का दिन खुशियाँ लाने वाला है। समाज में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही सफलता मिलेगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आपके सभी काम बनेंगे।

Previous articleहथियार की तरह प्रयोग की जा रही कैग रिपोर्ट
Next articleवक्फ संशोधन पर जेपीसी बैठक में हंगामा, बुलाए मार्शल, विपक्षी सदस्य सस्पेंड